बारातियों से भरी वाहन तीन बार पलटी, 13 लोग घायल 4 की हालत गंभीर…

बेमेतरा जिला से से 5 किमी दूर सिरवाबांधा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन खेत में पलट गई। और इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे गांव के डॉक्टर के इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया। घायलों में बच्चे भी शामिल है। गाड़ी में कुल 14 बाराती सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिकरी में वर्मा परिवार के घर शादी हो रही है। जिनके घर के लोग बारात गए थे।
शाम 4 बजे घर से बारात पिकरी से पदुमसरा जाने निकली थी। घायल बारातियों ने बताया कि गाड़ी के ड्रायवर गाड़ी को तेज़ रफ़्तार में चला रहा था। इस दौरान सिरवाबांधा के पास गाडी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि खेत में तीन बार पलटी खाने के बाद रुकी। गांव वालो की मदद से घायलों को 108 संजीवनी गाड़ी से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को रायपुर रिफर कर दिया।
घायल होने वालो के नाम और उम्र
नाम | उम्र |
भीखम वर्मा | 40 |
लीला साहू | 13 |
योगेन्द्र | 8 |
भारत साहू | 13 |
तिलेन्द्र साहू | 12 |
अजय साहू | 13 |
रवि वर्मा | 20 |
दीनू वर्मा | 22 |
आशीष निर्मलकर | 21 |
रोहित | 23 |
केशव | 15 |
आकाश बंजारे | 20 |
बिज्जु वर्मा | नहीं पता |
यह भी पढ़े:–खेत में मिली एक लड़की की लाश बंधे थे हाथ, मुंह में ठुंसा था कपड़ा
One Comment