रायपुर। राजधानी रायपुर में आपराधिक गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच राजधानी रायपुर से चाकूबाजी की एक और वारदात सामने आई है। इस हादसे में युवा कांग्रेस Congress के दो नेता घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात तहसील कार्यालय के पास कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था, तभी युवा कांग्रेस के आशुतोष मिश्रा और आस मोहम्मद विवाद रुकवाने के लिए पहुंचे। विवाद रोकवाने पर आरोपी सोनू सेन नाराज हो गया और दोनों नेताओं पर चाकू से वार कर दिया।
दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़े नेता के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में यूथ कांग्रेसियों ने मोहदापारा थाने का घेराव कर दिया।
इसे भी पढ़े:- Breaking News: जिले में बढ़ा कोरोना संक्रमण , एक दिन में 37 लोग पॉजिटिव….