Chhattisgarh Latest News
Road Accident : होली में टुटा गमो का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत…

होली से पहले दो परिवारों की ख़ुशी गमो में बदल गयी. दरअसल रायपुर के कचना इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गयी। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर होर्डिंग से टकराकर पेड़ तोड़ती हुई खाली मैदान में जा गिरी। इस हादसे दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह और अहमद रजा में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक ओडिशा के संबलपुर के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक मैट्स कॉलेज के चार्टेड अकाउंटेड के छात्र थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खम्हारडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर है।
इसे भी पढ़े:- Holika Dahan 2023 : असत्य पर सत्य की जीत की पहचान है होलिका दहन, हिरण्यकश्यप के अलावा जुड़ी है कई प्राचीन मान्यताएं..