Chhattisgarh Latest News

सिविल जज के 49 पदों पर 5 जून से आवेदन की प्रक्रिया में होगी भर्ती

Spread the love

राज्य में सिविल जज के 49 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 5 जून से शुरू होगी। सिविल जज भर्ती-2023 के लिए भी पीएससी के माध्यम परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर निर्देश जारी किए गई हैं। पिछले साल सिविल जज-2022 के लिए भर्ती निकाली गई थी। तब 48 पद थे।

इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है। और इसके नतीजे भी आ गए हैं।27 जून को मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए पीएससी से तैयारी की जा रही है। इस बीच अब से नई भर्ती के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस बार भी कुल 49 पोस्ट हैं।

इसमें 21 अनारक्षित हैं। और 6 अनुसूचित जाति, 15 अनुसूचित जनजाति और 7 पोस्ट ओबीसी के लिए है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन को 5 जून से 24 जून तक किए जा सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन, सिलेबस समेत अन्य से संबंधित विस्तृत जानकारी पीएससी की वेबसाइट पर जारी की गई है।

इसे भी पढ़े:- Crime News: दिल्ली में साक्षी मर्डर केस में, आरोपी साहिल खान को फांसी पर लटका देने की गुहार लगा रही है

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button