कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका गौतमी पनागर ने सोमवार रात फांसी लगाई थी, लेकिन मायके वालों ने पुलिस से कहा था कि जब तक वे न आएं, तब तक शव को फंदे से नहीं उतारा जाए। जिसके बाद मंगलवार को मृतका के मायके वालों के आ जाने के बाद उसके शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार, मृतका गौतमी पनागर का मायका कवर्धा में है। उसकी शादी कुसमुंडा थाना क्षेत्र के इमली छापर बस्ती में रहने वाले विक्की लांझी के साथ 4 साल पहले हुई थी। विवाह के बाद 6 महीने तक तो पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच पारिवारिक कारणों से विवाद होने लगा।
रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर गौतमी अपने मायके कवर्धा चली आई। कुछ महीने पहले पारिवारिक और सामाजिक बैठक के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच सुलह करवाई गई। इसके बाद गौतमी कवर्धा से अपने ससुराल कुसमुंडा लौट गई। कुछ दिनों तक तो पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में फिर विवाद होने लगा। दोनों आपस में ठीक से बातचीत भी नहीं करते थे। इन सबसे गौतमी काफी तनाव में रहती थी। सोमवार रात उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने घटनास्थल का जांच पड़ताल लिया और परिवारों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मंगलवार को लास का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालो को सौंप दिया। वहीं मायके वालों ने दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग
किये है।
इसे भी पढ़े :- चंदखुरी में कल से श्रीराम भक्ति की धारा,CM बघेल जी करेंगे शुभाराम,जाने -माने कलाकार आएंगे