कवर्धा : तीन बार गर्भपात कराने के बाद भी नहीं की शादी आरोपी अब गिरफ्तार…

By Rashi Sahu

Published on:

Spread the love

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक युवती से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। युवक ने लड़की को अपने प्यार में फंसाया था। फिर उस लड़की से शादी करने का वादा कर उस लड़की के साथ 7 साल तक संबंध बनता रहा। लड़की ने बताया की आरोपी ने उसका तीन बार गर्भपात भी कराया था। इसके बाद भी उससे शादी नहीं किया। जिसके बाद ये मामला ठाणे पहुंची। पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज़ करके उस युवक को गिरफ्तार कर लिया।

लोहारा क्षेत्र की रहने वाली लड़की से 7 साल पहले खैरागढ़ जिले के गंडई इलाके के रहने वाले कुमन जंघेल(24)के साथ दोस्ती हुई थी। आरोपी उसके गांव आया जाया करता था। उसी दौरान उसकी लड़की से दोस्ती हुई और फिर उसने प्यार का इजहार भी कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने शादी करने का वादा किया फिर खेत में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाया।

गर्भपात कराकर फिर संबंध बनाया

लड़की के मुताबिक हर बार युवक उससे विवाह करने की बात कहकर वो उससे से संबंध बनाया करता था। इससे पहले भी लड़की 2 बार प्रेग्ननेंट हो चुकी थी। इसके बाद कुछ दिन पहले फिर से वह तीसरी बार गर्भवती हो गई। तब युवक ने फिर से उसका गर्भपात करा दिया। इस पर लड़की ने विरोध किया और कहा था कि अब शादी कर लेते हैं। लेकिन युवक नहीं माना और बाद में फिर उससे संबंध बनाया।

वह लड़की रायपुर के किसी कंपनी में काम करती थी ,कई बार शादी करने की बात कह चुकी लड़की की बात नहीं माना युवक ने तब लड़की ने परेशान हो कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया। अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस की पूछ ताछ से युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है ।

यह भी पढ़े:- राजनांदगाव : सोते हुए पिता पर बेटा ने बड़ी ही बेहरमी से किया टंगिया से हमला…

Leave a Comment