कवर्धा के राइस मिल में रविवार-सोमवार की रात भीषण आग लग गई। जिससे अंदर में रखा डेढ़ करोड़ रुपए का धान जलकर राख हो गया है। वहीं राइस मिल को भी बहुत नुकसान हुआ है। पुलिस के द्वारा शॉर्ट सर्किट से आग लगने की शंका जताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। यह मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है।
ग्राम रमतला में सिद्धार्थ राइस मिल के नाम से इस राइस मिल का संचालन हो रहा था। रोज की तरह कर्मचारी रविवार रात को काम करके लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि चौकीदार मिल के सामने वाले अपने कमरे में सो रहा था। कुछ कर्मचारी भी सामने स्थित कमरे में सो रहे थे। उधर, आग लग गई। मगर इन्हीं कुछ देर तक जानकारी ही नहीं मिली। ऐसे में जब आग की लपटों की आवाज तेंज हुई, तब जाकर चौकीदार की नींद खुली।
उसके बाद उसने कर्मचारियों को उठाया। फिर राइस मिल मालिक सिद्धार्थ जैन को इस घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस को भी खबर दी गई थी। और खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फिर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां भी मौके पर पहुंची गई थी। करीब 3 घंटे की अंतरगर्त के बाद आग पर काबू पाया गया है।
वहीं आग को जब तक काबू किया जाता। वह अंदर रखा पूरा धान जलकर राख हो गया है। राइस मिल भी पूरी तरह से जल गया है। पुलिस का कहना है कि आग कैसे लगी अभी यह बताना संभव नहीं है। लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की शंका है।
इसे भी पढ़े :- दिल्ली में जीबी पंत अस्पताल में महिला के साथ दुष्कर्म, महिला की मौत हो गई