धमतरी की घटना सात दिन के मासूम बच्चा हुआ गायब, दूसरे दिन तालाब में मिला लाश

छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद में सात दिन के बच्चे को तालाब के पानी में किसी ने फेंक दिया था। जिससे पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के किसी सदस्य ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
आधी रात को बच्चा को बिस्तर से गायब होने की जानकारी घर वालो ने पुलिस को दिये, ग्राम बगौद निवासी हरीश कुमार बंजारे के घर सात दिन पहले लड़के का जन्म हुआ था। 28 मार्च की रात दो बजे बच्चे की मां दिनेश्वरी बंजारे लघुशंका के लिए उठी। घर के बाथरूम में लघु शंका से वापस कुछ समय बाद बिस्तर में आई। तब तक तो बच्चा बिस्तर से गायब हो चुका था। इसके बाद घर वालो को सूचना दी तो हड़कंप मच गया था।
परिवार के सदस्यों ने इधर-उधर बहुत ढूंढने की कोशिस किये लेकिन बच्चा का कुछ पता नहीं चला। घर वाले ढूंढ -ढूंढ कर बहुत परसान हो गए, उसके बाद उस गांव में एक डोंगरी तालाब है। दूसरे दिन वहा सुबह सात बजे बच्चों ने तालाब में नहाते समय पानी में कपड़ा तैरता हुआ देखा तो वो, छोटे बच्चे के कपड़े को था।तभी उसी दोरान परिजनों में जानकारी दिये, फिर तालाब में खोजबीन किया तो छोटे बच्चे के वहा लाश मिला।
अभी तक बच्चे का नामकरण नहीं हुआ था। कुरूद के एसडीओपी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि इस मामले में पुलिस वालो ने बच्चे के स्वजनों का बयान दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे है। बच्चे को तालाब में फेंकने वाला घर कोई इंसान है या फिर बाहर का, दोनों तरफ से जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़े :- जांजगीर चांपा में महिला से छेड़खानी व मारपीट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार