Crime News: दिल्ली में साक्षी मर्डर केस में, आरोपी साहिल खान को फांसी पर लटका देने की गुहार लगा रही है

By Manisha Dhruw

Published on:

Spread the love

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके के साक्षी हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। दरअसल मृतक 16 साल की लड़की की हत्या के आरोपी साहिल खान को कस्टडी में लेने के बाद दिल्ली पुलिस ने तहकीकात में जुट गई है। साहिल के उसके अपने घर वाले भी उसके लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

दरअसल साक्षी अपनी फ्रेंड नीतू के घर में रह रही थी। और मैकेनिक साहिल के बारे में पड़ोस के आप पास के लोग बता रहे हैं कि वह काफी शर्मीले स्वभाव का था। वह लड़का अपने काम से काम रखता था।
वह 20 साल का साहिल सोशल मीडिया पर हुक्का या शराब पीते दिखाई देता है। वह खुद को सिद्धू मूसेवाला का फैन बताता था। उसने स्कूल छोड़ दिया था और चरस-गांजा पीने लगा था।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला है कि साहिल के दोस्त भी हत्या के समय आसपास ही थे। ये शायद 50 मीटर के दायरे में रहे होंगे। साहिल के करीबी दोस्तों की पहचान वीरू, आजाद और प्रदीप के तौर पर हुई है। पुलिस टीम ने वीरू के घर में रेड भी की। और चाकू की बरामदगी के लिए तलाशी ली गई।

साहिल की कॉल डीटेल रिकॉर्ड निकलवाई गई है, जिसमें हत्या के आसपास आजाद से बात होने का खुलासा हुआ है इसीलिए इसे पकड़ा गया है। पुलिस जानना चाहती है कि आखिर साहिल ने उससे क्या बात की? क्या वह हत्याकांड के बारे में जानता था या इस साजिश में वह भी शामिल था।

जांच में पता चला है कि साहिल इलाके के आवारा लड़कों का गैंग चलाता था। इससे आसपास के लोग परेशान थे। पुलिस साहिल से जुड़े लड़कों की पहचान की जा रही है, जिन्हें जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पुलिस ने एक लड़के को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दे रखा है। ये भी नाबालिग लड़की का पुराना दोस्त बताया जा रहा है की जो फिलहाल यूपी के जौनपुर में है। नाबालिग लड़की ने प्रवीण के नाम का टैटू गुदवा रखा था।

हत्याकांड के साक्षी की हत्या से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह आखिरी बार उसी गली की तरफ जाती दिखाई देती है। नए वीडियो में सफेद टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी लड़की थोड़ी देर में ही दौड़कर लौटती दिख रही है। इसी गली में आगे जाकर साहिल ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए और फिर पत्थर से उसका सिर बुरी तरह से फाड़ डाला।

रात 8.42 बजे के करीब साक्षी के दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसमें वह सड़क पार करती दिखती है और वह रास्ता कम्युनिटी टॉयलट की तरफ जाता है। कुछ मिनट बाद ही साहिल ने चाकू घोंप दिया था। साहिल के एक दोस्त ने पुलिस को बताया है कि वह हुक्का में गांजा डालकर पीता था।

इसे भी पढ़े :- भीषण आग में 3 ट्रकों में लगी एक ड्राइवर की मौत, खड़ी ट्रक को 2 ट्रको ने मारी टक्कर

Leave a Comment