बिलासपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आया है की एक स्कूली छात्रा के साथ 17 साल के लड़के ने बलात्कार करके न्यूड वीडियो बनाया है। और फिर उसके बाद भी वो नाबालिग लड़का लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा ने उससे दूरी बनाई, तब लड़के ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख रूपए की डिमांड की। फिर पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली कॉलेज छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान करीब ढाई साल पहले क्लास में पढ़ने वाले 17 साल के लड़के से उसकी जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई, और आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान दोनों का अफेयर शुरू हो गया था।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2 अक्टूबर 2020 को वह छुट्टी मनाने के लिए अपनी बुआ के घर आई हुई थी। उसके पीछे-पीछे भी वो लड़का बिलासपुर आ गया। और फिर उसे घुमाने के बहाने अपने परिचित के घर चांटीडीह स्थिति निखिलेश्वर कॉलोनी में ले गया। और इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करते हुए लड़की से रेप किया। लड़के ने इसका वीडियो भी बना लिया और उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
छात्रा अब बिलासपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करती है। इस बीच उसने युवक से पीछा छुड़ाने के लिए उससे बातचीत करना बंद कर द थी । तो आरोपी ने दो साल पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 12 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने अपने परिवार वालो को घटना की जानकारी दी। फिर इसके बाद उस पीड़िता के घर वालो ने उस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके बाल न्यायालय में पेश किया गया है। और सरकंडा टीआई फैजूल शाह के द्वारा बताया गया कि 17 साल का आरोपी ने जब रेप किया और वीडियो बनाया, तब वह नाबालिग था। फिर उसे बाल न्यायालय भेजा गया है।
इसे भी पढ़े :- Crime News: दामाद के साथ आपत्तिजनक में देख पति ने किया पत्नी की हत्या, आरोपी पति हुआ गिरफ्तार