Chhattisgarh Latest News

CG के गाैठानों में पहुंचे भाजपा के सांसद-विधायक, एक भी गाय नहीं मिली, न दिखा चारा

Spread the love

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस को घेरने चलबो गौठान, खोलबो पोल अभियान शुरू किया है। इसके पहले ही दिन भाजपा नेताओं ने राज्यभर में अलग-अलग जगहों का दौरा किया। इनमें भाजपा के सांसद, विधायक, प्रदेश प्रवक्ता और संगठन के बड़े नेता शामिल थे। दावा किया गया कि भाजपा नेताओं को कई गौठानों में एक भी गाय नहीं मिली।

न चारे का इंतजाम दिखा, न गोठानों के रिकॉर्ड में उस बड़े पैमाने पर गोबर की बिक्री दर्ज है, जिस बड़े पैमाने पर सरकारी रिकॉर्ड में खरीदी और भुगतान हो रहा है। भाजपा का दावा है कि कहीं कम गोबर खरीदी को बढ़ा चढ़ाकर बोगस भुगतान कर सरकार के खजाने को लूटा जा रहा है। यदि गोठान समितियों के रिकॉृर्ड और सरकार के भुगतान के रिकॉर्ड का मिलान कर लिया जाए तो हजारों करोड़ का गौठान और गोबर घोटालेबाजी सामने आ जायेगी।

प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भानपुरी मंडल के घोटिया,सुदापाल, पाथरी,मुरकुची के गोठन में जाकर अवलोकन किया। केदार ने बताया कि पंचायत के ऊपर कर्ज बढ़ गया है, लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ के पुसौर मंडल के गोतमा छिछोरे उमरिया गोठान गए,वहां अव्यवस्था के अलावा कुछ नही मिला। ओपी चौधरी ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा करके झूठ बोलने का ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जो कोई नही तोड़ पाएगा।

रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, श्रीचंद सुंदरानी, नंदकुमार साहू, जितेंद्र धुरंदर मंडल आदि ने धनेली भटगांव, दतरेंगा व कांदुल गौठान का निरीक्षण कर गांव के लोगों से चर्चा की। न तो गौठानों में गौ माता के दर्शन हुए, न गोबर दिखाई दिया, न ही चारे का इंतजाम नजर आया। सांसद सुनील सोनी ने कहा घोटालों के लिए कांग्रेस ने गौमाता को भी नहीं बख्शा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, किसानों और गोपाल को की समृद्धि को भाजपाई पचा नहीं पा रहे हैं। गरीब और कृषि श्रमिकों सहित ग्रामीणों के अतिरिक्त आमदनी का जरिया बने गोधन न्याय योजना का विरोध कर भाजपाई अपने सामंतवादी चरित्र को एक बार फिर प्रमाणित कर रहे हैं।

भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में विगत साढ़े तीन साल में 10624 गौठान बनाए हैं जिनमें से 5709 गौठान अब स्वावलंबी बन चुके हैं। योजना के अंतर्गत कोई भी राशि का भुगतान नगद रूप में नहीं होता है। प्रत्येक 15 दिन में हितग्राहियों के बैंक खाते में राशि का अंतरण होता है, पूरी पारदर्शिता है।

इसे भी पढ़े :- 2 हजार के नोट बंद करने पर बोले CM भूपेश, ऐसा करना था तो करोड़ों खर्च कर छापे क्यों

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button