Bilaspur news:-पेंड्रा के एनीकट में नहाने गए दो बच्‍चों की डूबने से मौत

By Manisha Dhruw

Published on:

Spread the love

बिलासपुर होली मना रहे बच्चों के साथ चार दोस्त होली मनाने के लिए नहाने के लिए एनीकट में गए हुए थे। एनीकट में पानी भरा हुआ था। गहरे भरे हुए पानी में नहाते हुए चार दोस्तों में से दो दोस्त नहाते-नहाते गहरे पानी की ओर चले गए। और फिर जानकारी के अनुसार पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने दोनों को निकाला, मगर तब तक तो दोनों की मौत हो चुकी थी।

बिलासपुर गौरेला-पेंड्रा जिले में होली के दिन एक बड़ा हादसा हो गया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।लालपुर गांव के बच्चों की टोली बुधवार दोपहर को तोकपुर हर्राटोला में टीपान नदी पर बने एनीकट में होली खेलने के बाद नहाने गए थे। बच्चे उनके साथी सभी नहा रहे थे। कुछ बच्चे बाहर मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान निखिल राठौर उम्र (13) वर्ष और राहुल प्रजापति उम्र (14) वर्ष के बच्चे लोग भी नहाने के लिए एनीकट में कूद गए।

बच्चों को गहरे पानी का अंदाजा भी नहीं था उन्हें पता नहीं था कि एनीकट में कितना गहरा पानी है खेल-खेल में उन्होंने छलांग लगा दिया। घटना दोपहर बाद की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बच्चे जब गहरे पानी में चले गए थे और फिर दोनों आवाज लगाते रहे। लेकिन आस-पास के बच्चे जब तक उन तक पहुंचे दो डूब चुके थे। पुलिस मामले की जांच में लग गई ,परिवार और गांव में मातम छा गया।

यह भी पढ़े:-बिलासपुर की घटना पचपेड़ी में मिला लाश,हत्या की आशंका

Leave a Comment