Ambikapur News:- शादी से लौट रही नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक बलत्कार

सीतापुर से रिश्तेदार के यहां शादी से घर लौट रही नाबालिक को डरा-धमका कर तीन नाबालिक लड़को सहित चार लोगों ने छेड़खानी और सामूहिक दुष्कर्म किया।
यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की हादसा है।नाबालिक पीड़िता 31 मार्च को ग्राम में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गई थी।शादी में शामिल होने के बाद वह रात 12 बजे के कुछ दूरी पर स्थित अपने घर वापस लौट रही थी।इसी दौरान आरोपित आकाश चौधरी(22) ने अपने तीन नाबालिक दोस्तों के साथ नाबालिक लड़की को रास्ता में रोक लिया। और चारों नाबालिक लड़का डरा धमका कर पीड़िता को बाड़ी में ले गए।
नाबालिग लड़की के साथ दरिंद्रा लड़को ने बारी- बारी से दुष्कर्म किया। और जब आधी रात के बाद पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची तब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपनी फैमली को दी। धमकी से पीड़िता इतना डर गई थी कि वह डर के मारे थाने में रिपोर्ट कराने नही जा रही थी।
फिर परिवार के समझाने के बाद उसका डर खत्म हुआ तब जाकर वह दो दिन बाद परिवार के साथ थाने आकर इस घटना की रिपोर्ट पंजीकृत कराई। एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल के मार्गदर्शन में सीतापुर पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए रात भर खोजबीन अभियान चलाया। थाने में अपराध पंजीकृत होने के चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों में से एक को जेल एवं तीन अपचारी बालकों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
इसे भी पढ़े:- छत्तीसगढ़ में दोपहर के बाद बदला मौसम का मिजाज