Chhattisgarh Latest News

15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर में यह घटना 15 साल की छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा से पहले दोस्ती की और फिर प्यार में फंसाकर उसे भगाकर ले गया। दो दिन तक उसे अपने दोस्त के घर में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

टीआई हरीश तांडेकर के द्वारा बताया गया कि सीपत क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की नवमीं कक्षा की छात्रा है। बीते चार मई की शाम वह अपने घरवालों को घर से बिना बताए निकल गई थी। देर शाम तक उसके वापस नहीं आने पर परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। उसकी सहेली और पहचान वालो के यहां खोजबीन के बाद भी वह लड़की नहीं मिली, तब अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने पांच मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले में पुलिस ने अपहरण की आशंका से केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने लड़की के परिजन और सहेलियों के साथ ही परिचितों से पूछताछ जानकारी ली गई, तब पता चला कि ग्राम पंधी निवासी सलमान खान (20) युवक भी गायब है। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि कुछ महीने पहले लड़का गांव में आता था और मोहल्ले में रहता था। इसी दौरान उसने लड़की से दोस्ती कर ली।

आरोपी युवक सलमान खान का नाम सामने आते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि वह लगरा निवासी अपने दोस्त के सूने मकान में है। और खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची, तब लड़की भी मिल गई। उसका बयान दर्ज कर पुलिस ने उसे परिजन को सौंप दिया है।

पुलिस की पूछताछ के बाद लड़की ने बताया कि युवक से उसकी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरी से बातचीत करते थे। युवक ने उससे प्यार करने और शादी करने का वादा किया। फिर उसे अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। लड़की के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़े :- CG News: राइस मिल में लगी भीषण आग , डेढ़ करोड़ का धन जलकर राख , शॉर्ट सर्किट की आशंका

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button